बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

Advertisements

बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

डीजे न्यूज, धनबाद: भारतीय रिजर्व बैंक क्षेत्रीय कार्यालय राँची की अभिनव पहल के आलोक में वित्तीय साक्षरता विषय “जादू से जागरूकता ” पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बीएसएस  बालिका उच्च विद्यालय धनबाद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पुरस्कार हासिल किया है।
रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक के द्वारा उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में कुमारी रूपोंश्री नंदी, आईशॉ  कुमारी, कोमल कुमारी एवं पवन कुमार शामिल हैं।
बीसीसीएल के कम्युनिटी सेंटर में वित्तीय साक्षरता विषय पर आयोजित कार्यशाला में जिले के 13 विद्यालय के वर्ग 01 से 08 के छात्र/छात्रा अपने विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका के साथ शामिल थे।
छात्र/छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर कार्यशाला में साथ गए शिक्षक संजय कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें अपने पथ पर गतिमान रहते हुए नित्य नए आयाम स्थापित करने की मंगलकामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top