चैती छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ घाटों में उमड़े श्रद्धालु

Advertisements

चैती छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, छठ घाटों में उमड़े श्रद्धालु
डीजे न्यूज, गिरिडीह : चैती छठ पर्व पर मंगलवार की शाम शहर के अरगाघाट छठ घाट समेत अन्य नदी व तालाबों पर व्रती महिलाएं व उनके परिजनों का हुजूम उमड़ा। पूजा के उपरांत अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। व्रती महिलाएं व साथ में आयी महिलाओं के गीतों से माहौल गुलजार रहा।

श्रद्धालुओं से गुलजार रहे छठ घाट

पूजा कमेटियों द्वारा साफ-सफाई कर घाटों को चकाचक किया गया था। चार दिवसीय छठ पूजा के क्रम में मंगलवार की शाम को छठ घाटों पर व्रती महिलाओं व उनके परिजनों की भीड़ पहुंचने लगी। व्रती महिलाएं जहां हाथ में कलश लेकर चल रही थीं वहीं साथ चल रहीं महिलाएं छठ मइया का गीत गा रही थीं।

शाम चार बजे के बाद घाटों पर व्रती महिला के साथ ही अर्घ्य देनेवाले उनके पति व पुत्र की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो सूर्य अस्त होने तक जारी रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top