प्रतिबंधित मांस लदा ऑटो जब्त, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आज होगी जांच 

Advertisements

प्रतिबंधित मांस लदा ऑटो जब्त, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आज होगी जांच

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी थाना अंतर्गत टुंडी-गोविंदपुर मुख्य पथ पर संग्रामडीह के पास सोमवार की देर संध्या स्थानीय ग्रामीणों द्वारा एक ऑटो को संदिग्ध सामग्री ले जाते हुए पकड़ा गया। घटना की सूचना टुंडी पुलिस को भी दी गई। टुंडी पुलिस द्वारा ऑटो को जब्त का टुंडी थाना ले आया गया है हालांकि ड्राइवर भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि ऑटो से भारी दुर्गंध आ रही है। प्रतिबंधित मांस या प्रतिबंधित पशु का चमड़ा हो सकता है। इस संबंध में पूछे जाने पर टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि ऑटो को जब्त किया गया है। मंगलवार को पशु चिकित्सक एवं मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में वीडियोग्राफी करते हुए तिरपाल हटाकर जांच की जाएगी। छानबीन के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top