Advertisements




शंकरडीह शराब दुकान से लाखों रुपये की शराब चोरी 
डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : शंकरडीह-कंचनडीह सड़क पर शंकरडीह में स्थित सरकारी शराब दुकान से रविवार की रात लाखों रुपए की विदेशी शराब की चोरी हो गई। अज्ञात चोरों ने दुकान से लाखों रुपए की विदेशी शराब चुराने के लिए दुकान की सीट को काटकर अंदर प्रवेश किया, फिर घटना को अंजाम दिया। सोमवार की सुबह घटना की सूचना पाकर पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार अपने पुलिस बल के साथ उक्त शराब दुकान पहुंचे और छानबीन की। दुकान में मौजूद सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला मगर कुछ स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया। दुकान संचालक मिनी मिश्रा ने चोरी की लिखित सूचना पूर्वी टुंडी थाना में दी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।



