विजयादशमी और खरना के दिन अवकाश नहीं देने पर शिक्षकों में रोष शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल डीईओ से मिला, अवकाश तालिका सूची में संशोधन करने की मांग की

Advertisements

विजयादशमी और खरना के दिन अवकाश नहीं देने पर शिक्षकों में रोष

शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल डीईओ से मिला, अवकाश तालिका सूची में संशोधन करने की मांग की

डीजे न्यूज, धनबाद: शिक्षकों की अवकाश तालिका सूची में 21 अक्टूबर और 14 नवंबर 2026 को स्कूलों में छुट्टी नहीं दी गई है। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है।
इस मामले को लेकर झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को  जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पांच स्थानीय अवकाश तालिका सूची में आंशिक संशोधन की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि  21 अक्टूबर को विजयादशमी और 14 नवंबर को छठ का खरना है। दोनों दिन अवकाश घोषित नहीं किया गया है, जबकि  ऐसे दिनों में छात्रों की उपस्थिति नगण्य रहती है।शिक्षा, शिक्षार्थी और शिक्षक हित में इन दिनों में स्थानीय अवकाश तालिका में संशोधन कर अवकाश घोषित करने की मांग की। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मांगों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल में  संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, सचिव उत्तम कुमार मंडल, संयुक्त सचिव संगठन निखिल चंद्र मंडल, वरीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष आनंद, कमल पांडे, संजय भट्ट, शिव प्रसाद हांसदा, मिसिर मंडल, दिलीप कुमार महतो शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top