




सिंघियाटांड़ की घटना को ले शांति समिति की बैठक
असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने पर दिया गया जोर
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर थाना क्षेत्र के सिंघियाटांड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश किए जाने की घटना के बाद सोमवार शाम शांति समिति सदस्यों की बैठक हुई। बलियापुर थाना परिसर में हुई बैठक के दौरान सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो उपस्थित रहे। सदस्यों ने घटना की निंदा करते हुए समाज में जहर घोलने वाले लोगों को चिन्हित कर करवाई पर जोर दिया।
वहीं एसपीडीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने मामले में दोषी तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की बातें कहीं।
विधायक चंद्रदेव ने कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए समाज के हर तबके को जागरूक होने की जरूरत है। बैठक में बलियापुर में रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का निर्णय भी लिया गया। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर नूतन मोदी, थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, झरिया एवं जोड़ापोखर थाना के प्रभारी, भाजपा नेता घनश्याम ग्रोवर, अल्पना मुखर्जी, सुजीत सिंह, कुलदीप अग्रवाल, मिठू सरिया, उप प्रमुख आशा देवी, बेगू ठाकुर, शैलेंद्र मंडल, गौर मंडल समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।



