




भंडारीडीह के युवाओं ने थामा राजद का दामन
डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 भंडारीडीह में सोमवार को कई युवाओं ने राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामा। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने सभी नौजवान साथियों का स्वागत फूल माला पहनाकर और पार्टी का अंग वस्त्र देकर किया। वारिस अंसारी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। युवाओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यों को देखते हुए एक नई उम्मीद और आशा की किरण के साथ पार्टी ज्वाइन करने का फैसला लिया। कहा कि निश्चित तौर पर हम सभी मिलकर आने वाले समय में पार्टी को मजबूत बनाते हुए निगम क्षेत्र में विकास का काम करने का काम करेंगे। इरफान आलम ने कहा कि हृदय से सभी नए साथियों का पार्टी में स्वागत करते हैं। पार्टी के लिए और मजबूती के साथ काम करेंगे। आने वाले समय में निगम में विकास योजनाओं को बढ़ाने का काम किया जाएगा। मौके पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव कामरान अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।



