105 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, फाइनल 31 मार्च को

Advertisements

105 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा, फाइनल 31 मार्च को

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा आयोजित “दर्पण” कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को श्री अग्रवाल धर्मशाला (नया भवन), झरिया में ऑडिशन कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर धनबाद के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 105 प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।

आगामी 31 मार्च को आयोजित होने वाली फाइनल प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया है। चयनित प्रतिभागियों को इसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयोजक सनी अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा एवं श्याम साह, सचिव दीपक अग्रवाल, दिनेश शर्मा, किरण शर्मा, महेश जालुका, आबदा परवीन, राखी साव, कृत्य ठाकुर तथा पियूष रवानी उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top