जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता अभियान जल संरक्षण, स्वच्छ जल और स्वच्छता की दी जानकारी

Advertisements

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया जागरूकता अभियान

जल संरक्षण, स्वच्छ जल और स्वच्छता की दी जानकारी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विश्व जल दिवस के अवसर पर दोलाबड़ स्थित आदिवासी टोला में रविवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छ जल और स्वच्छता के साथ-साथ सुरक्षित पेयजल के बारे में जानकारी दी गई । इसके अलावा बाल विवाह, बाल श्रम, नशा खुरानी आदि बुराइयों से बचने, स्पॉन्सरशिप योजना एवं सरकार के विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारियां दी गई । कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े अधिकार मित्र एजाज अहमद, जगदीप रजक, उमा शंकर मंडल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top