उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 महिला रेलकर्मियों को किया गया सम्मानित
डीजे न्यूज, धनबाद: पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन के तत्वावधान में अधिकारी क्लब, पाटलिपुत्र रेल परिसर, दीघा, पटना में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सुनीता सिंह ने पूरे जोन से चयनित 16 उत्कृष्ट महिला रेल कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इधर निशी कुमारी, एकाउंटेंट, हाजीपुर को नई दिल्ली में आयोजित आरडब्लूसीसीओ द्वारा सम्मानित किए जाने पर विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुनीता ने महिलाओं के उत्थान और कार्यों के साथ सामंजस्य स्थापित करने के विषय में महत्वपूर्ण सलाह महिला रेलकर्मियों के साथ साझा की ।
कार्यकारणी की सदस्या श्रुति पांडे ने महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उनके निदान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की ।
कार्यकारणी की सदस्या वन्दना कुमार ने अपनी कविता से कार्यक्रम को उर्जावान बनाया वहीं, कोषाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव ने अपने गायन से कार्यक्रम में आए सभी श्रोतागण को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
सुरक्षा विभाग, हाजीपुर द्वारा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी और उससे बचने के उपायों के बारे में रेलकर्मियों को सजग किया। ।
इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा रंजना कुमार, सचिव मनीषा सिन्हा, कोषाध्यक्ष पूनम श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रियंका सिंह एवं कार्यकारिणी की अन्य सदस्याएं उपस्थित थी।