मजदूरों के हक और अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे नीरज सिंह 

Advertisements

मजदूरों के हक और अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे नीरज सिंह 

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : जनता मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री एवं पूर्व डिप्टी मेयर स्वर्गीय नीरज सिंह की उनकी नौवीं पुण्यतिथि पर बस्ताकोला स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्रीय सचिव अक्षय कुमार यादव द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इसके बाद यूनियन के पदाधिकारियों एवं मजदूरों ने भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर अक्षय कुमार यादव ने कहा कि नीरज सिंह हमेशा मजदूरों के हक और अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। चाहे संगठित मजदूर हों या असंगठित, उन्होंने हर वर्ग के लिए आवाज उठाई और उनके अधिकार दिलाने का कार्य किया। आज उनकी कमी मजदूरों को खल रही है।

उन्होंने कहा कि हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नीरज सिंह भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और उद्देश्य आज भी जीवित हैं और हमें प्रेरित करते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस मौके पर अक्षय यादव, अभिषेक परमार, रमेश चंद्र राम, संजय बाउरी, राजू राय, बॉम्बेश सिंह, राकेश सिन्हा, नसीब चौहान, राजीव सिंह, बंटी राय, मनभूल बाउरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top