मुखिया के प्रयास से आमटाल में शुरू हुई जलापूर्ति

Advertisements

मुखिया के प्रयास से आमटाल में शुरू हुई जलापूर्ति

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : आमटाल पंचायत के पंजीयन टायर स्थित रवि रवानी के दुकान के पीछे पेयजल आपूर्ति का पाइपलाइन बीते दिनों एक वाहन की टक्कर से टूट गया था, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इस समस्या की जानकारी मिलते ही मुखिया संजय गोराई ने त्वरित पहल करते हुए क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करवा दी। मरम्मत कार्य पूरा होते ही क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पुनः सुचारू रूप से बहाल हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। मरम्मत कार्य के दौरान अजय रवानी, शंभू सिंह, विशाल रवानी सहित अन्य ग्रामीण भी मौके पर उपस्थित रहे। मुखिया संजय गोराई ने कहा कि पंचायत की समस्याओं का समय पर समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत के विकास और जनता की सुविधा के लिए वे हमेशा सक्रिय रहेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top