




रेलवे की खबरें:-
बरकाकाना के बदले रांची रोड स्टेशन पर चार जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
अतिरिक्त अस्थायी ठहराव पतरातू स्टेशन पर
डीजे न्यूज, धनबाद: 04 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से बरकाकाना स्टेशन के स्थान पर रांची रोड स्टेशन पर तथा अतिरिक्त अस्थायी ठहराव पतरातू स्टेशन पर देने का निर्णय रेलवे ने लिया है।
देखिए गाड़ी सं.,गाड़ी का नाम,रांची रोड स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान, पतरातू स्टेशन पर आगमन व प्रस्थान तथा प्रभावित तिथि का विवरण ।
19607कोलकाता- मदार एक्सप्रेस, 20.00,20.05,20.40,20.45,22.05.26 से।
19608मदार- कोलकाता एक्सप्रेस,06.50,06.55,05.55,06.00,26.05.26 से।
19413अहमदाबाद- कोलकाता एक्सप्रेस,06.50,06.55,05.55,06.00,21.05.26 से।
19414कोलकाता- अहमदाबाद एक्सप्रेस,20.00,20.05,20.40,20.45,24.05.26 से।
13025हावड़ा – भोपाल एक्सप्रेस,19.10,19.15,20.05,20.10,26.05.26 से।
13026भोपाल- हावड़ा एक्सप्रेस,06.50,06.55,05.55,06.00,21.05.26 से।
11447जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस,13.50,13.55,12.45,12.50,21.05.26 से।
11448हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस,20.30,20.35,21.25,21.30,21.05.26 से।
———————————-
धनबाद मंडल में चलाया गया मेगा टिकट जांच अभियान
धनबाद: रेलवे ने शनिवार को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के परिणामस्वरूप 594 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 03,04,220 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई । चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया।



