जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्या

Advertisements

जनता दरबार में सुनी गई आमजनों की समस्या

डीजे न्यूज, धनबाद: शुक्रवार को सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा  नियाज अहमद ने जनता दरबार का आयोजन कर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना।

जनता दरबार में हीरापुर, बाघमारा, मैथन, धनबाद, राजगंज, कतरास, टुंडी, महुदा, बलियापुर, तोपचांची सहित अन्य क्षेत्र से आमजन आए थे।

जनता दरबार में जमीन अतिक्रमण से संबंधित, आधार कार्ड, प्रमाण पत्र निर्गत कराने, पीएमईजीपी मुद्रा लोन, जमीन विवाद, अंचल अधिकारी के आदेश के बावजूद कर्मचारी द्वारा रसीद निर्गत नहीं करने, ऑनलाइन दाखिल खारिज केस रद्द करने, प्रवेश परीक्षा के परिणाम में हुए विसंगति को संशोधित करने, सरकारी जमीन पर कब्जा कर व्यवसाय करने, अबुआ आवास योजना सहित अन्य से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन उनकी हर समस्या को विधि सम्मत दूर करने का प्रयास करेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top