भारत में शनिवार यानी 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

Advertisements

भारत में शनिवार यानी 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद

आलिया तहसीन, धनबाद :

जामा मस्जिद की रुयत-ए-हिलाल कमेटी के मुफ़्ती आदिल ने कहा है कि भारत में शनिवार यानी 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी।

मुफ़्ती आदिल ने कहा, “अभी बैठक हुई है और आज भारत में कहीं भी चाँद दिखाई नहीं दिया। इसलिए कल 30वां रोजा होगा और परसों ईद मनाई जाएगी।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना ख़ालिद रशीद फ़रंगी महली ने कहा, “यह बताया जा रहा है कि आज यानी 19 मार्च को लखनऊ या भारत में कहीं भी चाँद दिखाई नहीं दिया। इसलिए कल, 20 मार्च को 30वां रोज़ा रखा जाएगा और 21 मार्च को ईद-उल-फ़ितर मनाई जाएगी।

ईद मुसलमानों का सबसे खास त्योहार है जो रमजान के तीस या उनतीस रोज़े के बाद चांद दिखाई देने पर ‘सवाल ’ ( इस्लामी महीने) की पहली तारीख को मनाया जाता है। ईद मुसलमानों के लिए एक त्योहार नहीं बल्कि एक एहसास है ये भाईचारे और मोहब्बत का त्योहार है जिसे ईद के नमाज के बाद साफ देखा जा सकता है। लोग एक साथ ईदगाह में नमाज अदा करते हैं और नमाज पूरी होने के बाद ईद की मुबारक बाद देते हुए लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं।

ईद की रौनक रमजान से ही देखने को मिलती है। बाजारों में सभी दुकानें तरह तरह के सामान से सजे होते है चारों तरह ग्राहकों की भीड़ है कपड़े , जूते, टोपियां, इतर, सिवइयों की खरीदारी से केवल राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

ईद अब सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं रही यह दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियों में से एक बन चुकी है। अनुमान है कि वैश्विक मुस्लिम बाज़ार का कुल आकार 280 लाख करोड़ रुपये (2.8 ट्रिलियन डॉलर) तक पहुँच चुका है जिसमें ईद की खरीदारी की सबसे बड़ी भूमिका है।

डिजिटल दौर में ईद की खरीदारी भी बदल गई है। 2024 में ईद के दौरान अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन खरीदारी में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

ईद दुनिया के दो अरब मुसलमानों के लिए सिर्फ इबादत का दिन नहीं यह फैशन, खाद्य, यात्रा और उपहार का एक विशाल वैश्विक इंजन है। क्रिसमस के बाद शायद यही दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शॉपिंग उत्सव है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top