Advertisements




सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार प्रो. राम कुमार सिंह को मिला 
डीजे न्यूज, जामताड़ा :
सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय, दुमका के कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर के अस्वस्थ होने के कारण विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों के संचालन में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही थीं। इस परिप्रेक्ष्य में लोकभवन सचिवालय, रांची द्वारा बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति प्रो. राम कुमार सिंह को सिदो कान्हु मुर्मु विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है। यह व्यवस्था कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर के स्वस्थ होकर पुनः कार्यभार ग्रहण करने तक प्रभावी रहेगी।



