ज्योत्सना देवी जामताड़ा और महावीर राय मिहिजाम नगर परिषद के उपाध्यक्ष निर्वाचित

Advertisements

ज्योत्सना देवी जामताड़ा और महावीर राय मिहिजाम नगर परिषद के उपाध्यक्ष निर्वाचित

नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने ली शपथ

डीजे न्यूज, जामताड़ा : नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के निमित्त 10-मिहिजाम नगर परिषद (वर्ग ख) और 15-जामताड़ा नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने शपथ ली। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा श्री रवि आनंद ने दोनों निकायों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

10-मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर जयश्री देवी और 15-जामताड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर आशा गुप्ता ने शपथ ली। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए अप्रत्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया हुई, जिसमें 10-मिहिजाम नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर महाबीर राय और 15-जामताड़ा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद पर ज्योत्सना देवी निर्वाचित हुईं।

इस अवसर पर वरीय पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, निर्वाची पदाधिकारी 15 जामताड़ा नगर पंचायत पूनम कच्छप, निर्वाची पदाधिकारी 10 मिहिजाम नगर परिषद विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी जामताड़ा अविश्वर मुर्मू, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ नाला आकांक्षा कुमारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top