




गिरिडीह डुमरी पथ पर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक की मौत, चालक गंभीर
डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : गिरिडीह डुमरी मार्ग पर मधुबन थाना क्षेत्र के लटकटो के समीप अनियंत्रित होकर स्कार्पियो ने पेड़ में जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही एक की मौत हो गई। बताया जाता है कि गिरिडीह से रांची जाने के क्रम में यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान रांची निवासी 42 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है।

वहीं चालक रांची निवासी 45 वर्षीय राजेश कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि ग्रामीण और पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुचाया गया जहां डॉक्टर ने रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया वहीं राजेश को रांची रिम्स रेफर कर दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन अस्पताल नहीं पहुंचे थे। वहीं पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है।



