Advertisements





सीआरपीएफ दिवस पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की ली शपथ
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):प्रधानखंटा स्थित सीआरपीएफ 154 वाहिनी मुख्यालय में गुरवार को सीआरपीएफ दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ किया गया। इस दौरान वाहिनी के पदाधिकारी एवं जवानों ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण बनाए रखने का संकल्प लिया। वाहिनी के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी ने सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास एवं वीरता की परंपरा को बनाए रखने की सीख दी। इस अवसर पर खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के पदाधिकारी एवं जवानों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।



