पीसीसीएम ने किया कोयला लोडिंग रेलखंड का निरीक्षण

Advertisements

पीसीसीएम ने किया कोयला लोडिंग रेलखंड का निरीक्षण

डीजे न्यूज, धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) अमिताभ प्रभाकर ने गुरुवार को बरकाकाना क्षेत्र एवं टोरी–शिवपुर कोयला लोडिंग रेलखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ओएसबीके साइडिंग बरकाकाना, भुरकुंडा रेलवे साइडिंग, भुरकुंडा-शिवपुर खंड के मध्य विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, शिवपुर स्टेशन एवं रनिंग रूम का निरीक्षण किया। साथ ही फुलबसिया रेलवे साइडिंग का भी जायजा लिया तथा सीसीएल के अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कोयला लोडिंग पॉइंट्स, वाणिज्यिक व्यवस्थाओं एवं परिचालन से जुड़े पहलुओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर धनबाद मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे l

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top