बरनवाल सेवा समिति ने हिंदू नव वर्ष पर आयोजित की प्रभात फेरी और किया शीतल पेयजल का वितरण

Advertisements

बरनवाल सेवा समिति ने हिंदू नव वर्ष पर आयोजित की प्रभात फेरी और किया शीतल पेयजल का वितरण

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 

बरनवाल सेवा समिति, गिरिडीह की ओर से हिंदू नव वर्ष के अवसर पर शांति भवन मार्ग पर शीतल पेयजल एवं शरबत का स्टॉल लगाया गया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सनातन धर्म का ध्वज लेकर नगर भ्रमण में शामिल हुए और पथ संचलन के दौरान उन पर पुष्पवृष्टि की गई।

फेरी के दौरान बच्चे “नव वर्ष मंगलमय हो”, “भारत माता की जय”, “विक्रम संवत अमर रहे” जैसे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। समिति के सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय संस्कृति, नव वर्ष और राष्ट्र प्रेम का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि इस माह से प्रकृति में नयापन दृष्टिगोचर होता है और सभी सनातनी इसे अपना नववर्ष मानें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्य लखन लाल बरनवाल, राकेश रंजन, विनय बरनवाल, संजय लाल बरनवाल, अमितेश गौरव, शंकर लाल, सुभाष बरनवाल, रितेश बरनवाल, नीरज बरनवाल और पंकज बरनवाल का सराहनीय योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top