जलसंकट से निपटने को पंचायत प्रतिनिधि व कर्मियों की बैठक 15वीं वित्त आयोग की राशि का उपयोग कर‌ने का निर्णय प्रखंड व पंचायत स्तर पर बनेगी कमेटी

Advertisements

जलसंकट से निपटने को पंचायत प्रतिनिधि व कर्मियों की बैठक

15वीं वित्त आयोग की राशि का उपयोग कर‌ने का निर्णय

प्रखंड व पंचायत स्तर पर बनेगी कमेटी

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): जल संकट के निदान को लेकर प्रखंड कार्यालय स्थित  सभागार में बुधवार को पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मियों की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाष चंद्र दास उपस्थित थे। बीते करीब 4 महीना से बंद पड़े बलियापुर जलापूर्ति योजना फेज 1 को बहाल करने को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। मालूम हो कि जलापूर्ति योजना फेज 1 में कार्यरत एक दर्जन से अधिक मजदूरों को कंपनी द्वारा 1 साल से वेतन का भुगतान नहीं किए जाने से नाराज कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए जलापूर्ति योजना को ठप कर दी है । जिससे क्षेत्र के 41 गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है।
बैठक में योजना को पुनर्बहाल करने के लिए 15वीं वित आयोग योजना की राशि को कंटीन्जेंसी के तौर पर उपयोग में लाने पर विचार किया गया। इसके लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर समिति गठित करने का निर्णय लिया गया जो योजना की मॉनिटरिंग करेगी। इसके अलावा क्षेत्र के बंद पड़े चापाकल एवं सोलर टंकी की  मरम्मती का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी, जिला परिषद सदस्य उषा महतो, मुखिया दिलीप महतो, बीडी महतो, डीपीआरओ मोहम्मद आलम, सूरज कुमार, सुनील महतो के अलावा विभिन्न पंचायत के मुखिया, प्रखंड व पंचायत कर्मी मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top