




रामनवमी और ईद को लेकर हरलाडीह ओपी में शांति समिति की बैठक आयोजित
डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह :
हरलाडीह ओपी परिसर में रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप प्रमुख महेंद्र महतो ने की जबकि संचालन ओपी प्रभारी दीपक कुमार ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में दोनों समुदाय के लोग उपस्थित हुए।
बैठक में क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज में भाईचारा और एकता का संदेश देते हैं। ऐसे में सभी की जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान सिमरकोढ़ी मुखिया प्रतिनिधि युसूफ अंसारी, झामुमो नेता राधेश्याम मादक, पूर्व मुखिया इमामुल अंसारी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।



