पीरटांड़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

Advertisements

पीरटांड़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : 

अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी ने वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर पीरटांड़ थाना के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, अंचल अधिकारी गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित पालगंज मोड़ के पास निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान बराकर नदी की ओर से आ रहा एक ट्रैक्टर संदिघ्ध अवस्था में दिखा, जिसे रोककर जांच की गई। जांच में ट्रैक्टर पर अवैध रूप से बालू लदा पाया गया।

हालांकि कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। अंचल अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर पीरटांड़ थाना को सौंप दिया। इस संबंध में सीओ ने बताया कि आवेदन दिया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top