




तेलमोच्चो में ट्रक और कार के बीच आमने-सामने टक्कर
एक की मौत, एक जख्मी
डीजे न्यूज, कतरास/बोकारो: धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर तेलमोचो पुल के पास सोमवार देर रात करीब ढाई बजे भीषण सड़क दुर्घट’ना हो गई। विपरीत दिशा से आ रही एक दस चक्का ट्रक और हुंडई क्रेटा (JH09V 0410) कार के बीच हुई टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है।
जख्मी बोकारो सेक्टर-9 ऑफिसर कॉलोनी निवासी अजय कुमार तिवारी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
कार धनबाद से बोकारो की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक बोकारो से धनबाद की दिशा में आ रहा था। इसी दौरान तेलमोचो पुल के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। कार में दो लोग सवार थे।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के दो टायर घटनास्थल पर ही टूटकर अलग हो गए, जबकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।।



