पुलिस और गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों‌ के बीच मुठभेड़, तीन अपराधी जख्मी बोर्रागढ़ थाना क्षेत्र का मामला, रांची और धनबाद की संयुक्त पुलिस टीम ने की कार्रवाई

Advertisements

पुलिस और गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गों‌ के बीच मुठभेड़, तीन अपराधी जख्मी

बोर्रागढ़ थाना क्षेत्र का मामला, रांची और धनबाद की संयुक्त पुलिस टीम ने की कार्रवाई

 

डीजे न्यूज, धनबाद: बोर्रागढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गुर्गों के साथ मुठभेड़ हो गई।  इस मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान के कुछ गुर्गे बोर्रागढ़ इलाके में छिपे हुए है।  सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की।  इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ के दौरान अपराधी विक्की डोम और अमन सिंह को गोली लगी है, जबकि भागने के दौरान अफजल उर्फ अमन घायल हो गया। उसका पैर टूट गया है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस की सतर्कता बढ़ा दी गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

एसएसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस के द्वारा एनकाउंटर की गई है। जिसमें दो को पैर में गोली लगी है, जबकि एक आरोपी का पैर टूटा है। पैर में गोली लगने वालों में अमन सिंह और विक्की डोम शामिल है।बवहीं पैर टूटने वाला का नाम अफजल अमन है। एसएसपी ने बताया कि अमन सिंह पलामू का रहने वाला है, जबकि विक्की डोम और अफजल अमन दोनों धनबाद का ही रहने वाला है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top