वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर नियम उल्लंघन का आरोप

Advertisements

वार्ड 11 के नवनिर्वाचित पार्षद पर नियम उल्लंघन का आरोप

डीजे न्यूज, धनबाद: वार्ड संख्या 11 के नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद बदरी रविदास पर चुनाव के दौरान तथ्यों को छुपाकर नामांकन दाखिल करने का आरोप लगा है। वार्ड 11 के निवासी प्रहलाद कुमार ने इस मामले में जिला उपायुक्त को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि बदरी रविदास तीन बच्चों के पिता हैं, लेकिन नामांकन पत्र भरते समय उन्होंने केवल दो बच्चों की जानकारी दी। प्रहलाद कुमार ने अपने आरोप के समर्थन में तीसरे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र भी उपायुक्त को सौंपा है। उनका कहना है कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार यदि किसी उम्मीदवार के वर्ष 2013 के बाद तीसरी संतान का जन्म हुआ है, तो वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य माना जाता है।

शिकायत में कहा गया है कि बदरी रविदास के तीसरे बच्चे का नाम सिद्धार्थ रंजन है, जिसकी जन्मतिथि भी दर्ज है। आरोप है कि इस जानकारी को छुपाते हुए उन्होंने अपने नामांकन पत्र में केवल दो बेटियों का नाम दर्ज किया और चुनाव लड़कर जीत भी हासिल कर ली।

प्रहलाद कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाता है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top