राजगंज के पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय में एफएलएन मेला का आयोजन, बच्चों की प्रतिभा बनी आकर्षण का केंद्र

Advertisements

राजगंज के पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय में एफएलएन मेला का आयोजन, बच्चों की प्रतिभा बनी आकर्षण का केंद्र

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): पीएम श्री आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज में एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी) मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत की मुखिया वंदना बरुई, पंसस उर्मिला साव, प्रबंध समिति की अध्यक्ष प्रियंका देवी तथा संयोजिका आरती कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा बनाए गए एफएलएन किट रहे। इन किटों को बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया के तहत तैयार किया था, जिसे देखने के लिए अभिभावकों और ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामानंद पासवान ने बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों और अभिभावकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खेल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देकर बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा।
शिक्षक राकेश कुमार ने सोमवार को न्यू टाउन हॉल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे बच्चों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सत्र 2025 में अष्टम कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को जैक द्वारा जारी प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
मौके पर उपाध्यक्ष राघव मुंशी, संकुल साधन सेवी पवन पांडे, शिव प्रसाद सिंह, श्रीनिवास कुमार माहथा, नागेश्वर प्रजापति, सुबोध कुमार, नीतू चौरसिया, प्रतिमा कुमारी सहित कई शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top