गिरिडीह में झामुमो ने दी इफ्तार पार्टी, मंत्री सुदिव्य-मेयर प्रमिला सहित आम और खास लोग शामिल

Advertisements

गिरिडीह में झामुमो ने दी इफ्तार पार्टी, मंत्री सुदिव्य-मेयर प्रमिला सहित आम और खास लोग शामिल
डीजे न्यूज, गिरिडीह : पवित्र रमजान महीने के मौके पर झामुमो जिला नगर कमिटी की तरफ से शनिवार को नगर भवन में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार शामिल हुए। वहीं इस अवसर पर नवनिर्वाचित महापौर प्रमिला मेहरा सहित काफी संख्या में खास और आम लोग मौजूद रहे।
इफ्तार पार्टी में सभी गणमान्य लोगों ने रोजेदारों के साथ मिलकर रोजा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे का पैगाम दिया। रोजा इफ्तार के बाद सभी लोगों ने मिलकर देश में अमन-चैन और आपसी भाईचारे की दुआएं मांगी।
इस इफ्तार पार्टी में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और एक साथ रोजा इफ्तार किया। लोगों ने कहा कि भारत गंगा-जमुनी तहजीब वाला देश है और इस तरह के आयोजन से समाज में आपसी एकता और प्रेम को बढ़ावा मिलता है। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों के मन से भेदभाव की भावना खत्म होती है और सामूहिक रूप से इफ्तार करने से समाज में नजदीकियां बढ़ती हैं तथा भाईचारे का संदेश जाता है।
मौके पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुकद्दस रमजान के महीने में सभी लोगों ने मिलकर अपने शहर, राज्य और देश के लिए दुआएं मांगी हैं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में अमन-चैन बना रहे तथा आने वाला साल हम सभी के लिए बेहतर हो, इसके लिए दुआ की गई है। मंत्री ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सभी लोग मिलकर अपने शहर, राज्य और देश को अमन-चैन और भाईचारे के साथ बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top