बरमसिया में टोटो-बाइक टक्कर के बाद बवाल, मारपीट में चार युवक घायल

Advertisements

बरमसिया में टोटो-बाइक टक्कर के बाद बवाल, मारपीट में चार युवक घायल
डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह शहर के बरमसिया चिल्ड्रन पार्क के पास शनिवार की शाम टोटो और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक पक्ष के चार युवक घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों में चंबा थाना क्षेत्र के बिशनपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद आदिल, मोहम्मद चांद, मोहम्मद जावेद और मोहम्मद मेहताब शेख शामिल हैं। इनमें से मोहम्मद आदिल और मोहम्मद मेहताब शेख को गंभीर चोट आई है।
घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस फिलहाल झड़प और मारपीट के कारणों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ मारपीट करने वालों को चिन्हित करने में जुटी हुई है।
घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं सदर अस्पताल में भी घायलों के परिजन और समर्थक पहुंचे और मारपीट करने वालों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी के समक्ष हंगामा करने लगे। बाद में थाना प्रभारी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया।
बताया जाता है कि बरमसिया पार्क के पास टोटो और बाइक के बीच टक्कर होने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद बिशनपुर से कुछ युवक वहां बाइक लेने पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top