



बलियापुर की खबरें:-
मुखिया ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को लिखा पत्र
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): परसबनिया पंचायत के मुखिया राजाराम रजक ने नया प्राथमिक विद्यालय चिटाही छाताबाद की शिक्षिका पर मनमानी करने की शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी से किया है। मुखिया ने कहा कि शिक्षिका पर विद्यालय संचालन में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि मध्याह्न भोजन बच्चों को ठीक से नहीं दी जाती है। वहीं उपस्थिति पंजी में मनमाने ढंग से बच्चों की उपस्थिति दर्ज की जाती है जिसके कारण बच्चों की संख्या घटती जा रही है। अभिभावकों से भी ठीक से बर्ताव नहीं करती है। मुखिया ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
————————————-
सड़क हादसे में वृद्धा की मौत
बलियापुर: बलियापुर-सिंदरी रोड पर व्यापार मंडल के पास शनिवार की शाम बाइक की चपेट में आकर 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका बलियापुर के अबलाबाला दासी टोला की रहने वाली थी। घटना के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला। सूचना पाकर मृतका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव लेकर घर चले गए । इस संबंध में बलियापुर पुलिस को किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई है।
—————————–
टोटो पलटने से चालक जख्मी
बलियापुर: बलियापुर-पतलाबाड़ी रोड पर भूसकाडांगा के पास शनिवार की शाम टोटो पलट गई। घटना में टोटो चालक भीखराजपुर निवासी मोहम्मद अल्तमस जख्मी हो गया। जख्मी को इलाज हेतु बलियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। उसके चेहरे पर डेढ़ दर्जन से भी अधिक टांके लगे हैं।



