विधायक राज ने जनहित से जुड़े मुद्दों‌ को सदन में उठाया

Advertisements

विधायक राज ने जनहित से जुड़े मुद्दों‌ को सदन में उठाया

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शनिवार को सदन में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से धनबाद से जुड़े महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया।
विधायक ने पूजा टॉकीज से जोड़ाफाटक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण, तेतुलमारी–भूली (8 लेन) पथ तथा बरवाअड्डा–धनबाद फोरलेन पथ के मध्य स्थित जंक्शन पॉइंट मेमको मोड़ पर आवश्यकतानुसार सड़क निर्माण की प्रक्रिया में हो रही देरी का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार किए जाने के बावजूद अब तक भौतिक प्रतिवेदन के आधार पर प्राक्कलन प्रस्ताव तैयार नहीं हो पाया है और न ही परियोजना को तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिल सकी है, जिससे क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इसके साथ ही विधायक ने सदन में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 सहित नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए झारखंड में एक पृथक पुलिस अधिनियम शीघ्र लागू करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी झारखंड का अपना पुलिस अधिनियम नहीं होना चिंताजनक है और प्रभावी पुलिस व्यवस्था के लिए इसे अविलंब अधिनियमित किया जाना आवश्यक है।
विधायक ने सरकार से इन दोनों महत्वपूर्ण मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की ताकि क्षेत्रीय विकास और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top