उपायुक्त रामनिवास यादव ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
डीजे न्यूज,गिरिडीह : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया।