



कतरास थाना के नए थानेदार प्रवीण कुमार ने ग्रहण किया पदभार
कतरास में अपराध रोकना पहली प्राथमिकता: थानेदार
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास थाना के न ए थानेदार प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को
पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान थानेदार असीत कुमार सिंह ने उनका स्वागत करते हुए पदभार सौंपा। मीडिया से बात करते हुए थानेदार प्रवीण
ने कहा कि अपराध को नियंत्रित रखना और विधि-व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए थाना का दरवाजा 24 घंटे खुला रहेगा और अपराधियों से सख्ती से निपटा जाएगा।
थानेदार ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्ती बढ़ाई जाएगी और ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आम जनों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुना जाएगा और समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
नए थानेदार के आगमन पर रेल आंदोलनकारी राजेंद्र प्रसाद राजा, शौकत खान, परवेज इकबाल, कतरास बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष उदय वर्मा सहित कई लोगों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।



