



मारवाड़ी युवा मंच झरिया ने महिला दिवस पर प्रतिभाशाली महिलाओं को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, तिसरा,धनबाद : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की झरिया शाखा ने “नव्या – पहचान को सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
समाज सेवा के क्षेत्र में सेवा, संवेदना और सामाजिक परिवर्तन में योगदान के लिए नव निर्वाचित पार्षद सुमन अग्रवाल तथा समाज सेविका साधना देवरालिया को सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में नई पीढ़ी के निर्माण में योगदान के लिए शिशु विहार की शिक्षिका शारदा शर्मा और राजकमल स्कूल की शिक्षिका प्रियंका चौधरी को सम्मान दिया गया।
कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में परंपरा और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखने के लिए मंगल पाठ और भजन गायिका सरोज शर्मा तथा सरिता जलुका को सम्मानित किया गया। उद्यमिता के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए साई एंटरप्राइजेज की निदेशक पूनम शर्मा को सम्मान मिला।
इसके अलावा युवा प्रेरणा के क्षेत्र में अपने कार्य और सोच से युवाओं को प्रेरित करने के लिए अरुणा भगानिया को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक यश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रमेश बंसल, विवेक लिल्हा, राजीव सावंतिया, विशाल पलसानिया, सचिव दीपक अग्रवाल, चैतन्य अग्रवाल, पीआरओ विकास अग्रवाल, हेमंत केजरीवाल एवं जया शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।



