भौरा में गैस रिसाव व गोफ की घटना पर व्यापारियों में चिंता, चेम्बर ने किया मंथन

Advertisements

भौरा में गैस रिसाव व गोफ की घटना पर व्यापारियों में चिंता, चेम्बर ने किया मंथन

डीजे न्यूज, तिसरा/भौरा,धनबाद : भौरा बाजार से सटे छः नंबर कॉलोनी में बीते दिनों हुई गैस रिसाव और गोफ बनने की घटना को लेकर शनिवार को भौरा बाजार स्थित धर्मशाला में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाजार के दुकानदारों के साथ भौरा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए और घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गैस रिसाव और गोफ बनने की घटनाएं गंभीर हैं और इसे लेकर सभी को सजग रहने की जरूरत है। चेम्बर के प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल बीसीसीएल प्रबंधन से मिलकर क्षेत्र की सुरक्षा और लोगों की चिंता से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखेगा।

बैठक के दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा जानबूझकर भारी ब्लास्टिंग कराई जा रही है, जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना था कि आउटसोर्सिंग और बीसीसीएल प्रबंधन इन क्षेत्रों को खाली कराना चाहती है। ऐसे में भौरा के अस्तित्व को बचाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर आगे आने की आवश्यकता है।

बैठक में चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष रितेश गुप्ता, श्यामसुंदर सांवरिया, विजय कुमार, मनीष पंडित, सोनू सिंह, गोरे यादव, श्रवण कुमार, श्रवण वर्मा, दिलीप सांवरिया, गोबिंद वर्मा, छोटेलाल अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top