Advertisements




युवाओं को पार्टी में जोड़ने पर दिया जोर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को बलियापुर बाजार के खान मार्केट परिसर में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष ने बलियापुर प्रखंड क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाने के लिए पंचायत एवं गांव स्तर पर कमेटी गठन करने का निर्देश दिया। साथ ही युवाओं को पार्टी में शामिल कराने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों तथा झारखंड सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। बैठक में कुर्बान अंसारी, संतोष मोदक, सुरेश रवानी, अधिवक्ता मोहम्मद नूरुद्दीन, नईमुद्दीन अंसारी, मोहम्मद लुकमान, रोशन अंसारी, मोहम्मद जुल्फिकार, सलीम खान, हेमलाल हेंब्रम आदि थे।



