Advertisements




मुखिया की पहल पर हुई सोलर पानी टंकी की मरम्मत

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):रमजान महीने के दौरान गांव में जल संकट को देखते हुए भीखराजपुर में खराब पड़े सोलर पानी टंकी की मरम्मत शनिवार को कराई गई। मुखिया दिलीप कुमार महतो के पहल पर इस कार्य को धरातल पर उतारा गया। अब लोगों को पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा।
मौके पर सदर मोहम्मद मुस्ताक आलम, उप मुखिया मोहम्मद इस्लाम, अधिवक्ता मोहम्मद नूरुद्दीन, मोहम्मद कुड्डूस, मोहम्मद आफताब, मोहम्मद मेहताब, मोहम्मद शाहबाज, मोहम्मद अजमेर आदि थे।



