प्रधानखंटा के ग्रामीणों ने रोका मिट्टी खुदाई का कार्य आरओबी या आरयूबी निर्माण की है मांग

Advertisements

प्रधानखंटा के ग्रामीणों ने रोका मिट्टी खुदाई का कार्य

आरओबी या आरयूबी निर्माण की है मांग

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रधानखंटा पंचायत के ग्रामीण शनिवार को आंदोलन पर उतर आए और नई रेल लाइन बिछाने को लेकर चल रहे मिट्टी खुदाई का काम बाधित कर दिया। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के अगुवाई में पंचायत के बागानधार टोला समेत अन्य टोला के ग्रामीण आंदोलनरत हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने रेल व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आंदोलनकारियों का कहना है कि मिट्टी खुदाई से आवागमन बाधित हो गया है। परिणामस्वरूप अगल-बगल के ग्रामीणों के साथ साथ मवेशियों  को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने सांसद ढुलू महतो, मंडल रेल प्रबंधक तथा उपायुक्त को आवेदन देकर समस्या के निराकरण की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आग्रह  किया था, लेकिन परिणाम सामने नहीं आया।  आंदोलनकारी बागानधार बस्ती के पास डाउन एवं अपलाइन पर रेल ओवर ब्रिज या फिर रेल  अंडर ब्रिज निर्माण की मांग कर रहे हैं ।
मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता जग्गू महतो, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, अधिवक्ता रतन चंद्र महतो, मनोज कुमार महतो, विमल चंद्र महतो, पूरन महतो, सीताराम महतो, किशोर महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top