पीरटांड़ में सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो लोग घायल

Advertisements

पीरटांड़ में सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो लोग घायल

डीजे न्यूज, , पीरटांड़ (गिरिडीह) : पीरटांड़ थाना क्षेत्र के केंदुआडीह मोड़ के पास शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार चारों पहियों के बल उलटकर सड़क किनारे जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत बाहर निकालकर इलाज के लिए पीरटांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में केंदुआडीह मोड़ की ओर आ रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और कार सड़क पर पलट गई। दुर्घटना होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकालने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

थाना प्रभारी दीपेश कुमार ने बताया कि एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें दो लोग सवार थे। दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर पीरटांड़ सीएचसी भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद कुछ समय के लिए उस मार्ग पर अफरातफरी की स्थिति बन गई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि केंदुआडीह मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top