




माकपा की 24 मार्च को दिल्ली रैली की तैयारियां जोरों पर

दो केंद्रीय जत्था कल करेगा प्रस्थान

डीजे न्यूज, रांची: भारत की कम्युनिस्ट (मार्क्सवादी) के आह्वान पर जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर 24 मार्च को दिल्ली में रैली प्रस्तावित है। उनकी मांगों में चार लेबर कोड रद्द करने, मनरेगा वापस लाने, वी बी जी( ग्रामजी) रद्द करने, प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक और बीज विधेयक वापस लेने, भारत – अमेरिकी व्यापार समझौते के खिलाफ, महंगाई रोकने और रोजगार देने की मांग सहित अन्य शामिल हैं। इस रेली में झारखंड से 3 हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के लिए तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में दो केंद्रीय जन आक्रोश जत्था भी निकाला जा रहा है।
पहला जत्था बीर बुधु भगत के स्मारक सिलागाई से निकलेगा। दूसरा जत्था संताल परगना के मुख्यालय दुमका के सिदो – कान्हो स्मारक से प्रस्थान करेगा।
इन दोनों जत्था का नेतृत्व पार्टी के राज्य नेतृत्व के अलावा पार्टी की केन्द्रीय कमिटी सदस्य और सीटू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता और वरिष्ठ नेता बृन्दा कारात करेंगें। यह जानकारी राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने दी है।



