



धनसार गोलीकांड: चार गिरफ्तार, देशी पिस्टल व खोखा बरामद

डीजे न्यूज, धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड में होली के दिन दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने घटना में संलिप्त नामजद अनिल यादव, अभिषेक ठाकुर उर्फ मांझी पे० मोहन ठाकुर (बरमसिया फुटबाल ग्राउंड), कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा तथा आतिश शर्मा (दोनो सा० बरमसिया मध्य विद्यालय के पास) निवासी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कांड में प्रयुक्त पिस्टल, 01 खोखा भी बरामद किया है। शुक्रवार को पुलिस आरोपितों को अदालत ले ग ई, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मालूम हो कि होली पर्व मनाने के क्रम में बरमसिया फुटबाल ग्राउंड में दो पक्षो के बीच मारपीट एवं गोली चली थी। इस घटना में बरमसिया निवासी विष्णु कुमार के दाहिने पैर के जांघ पर गोली लगी थी। वहीं पुश्पक कुमार (बरमसिया) के पेट में गोली लगी थी। दोनों को इलाज हेतु एस०एन०एम०एम०सी०एच० अस्पताल सरायढेला, में भर्ती कराया गया था।
दो प्राथमिकी
अस्पताल में इलाजरत जख्मी विष्णु कुमार के फर्द बयान के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। वहीं द्वितीय पक्ष के सुधीर यादव (फुटबाल ग्राउंड) के लिखित आवेदन के अधार पर 27 आर्म्स एक्ट में कांड दर्ज किया गया था।
अनुसधान के क्रम में यह बात प्रकाश में आयी कि बाता बाती से लडाई झगडा होने के दौरान विकाश लाला उर्फ विकाश वर्मा के द्वारा देशी पिस्टल से फायर कर विष्णु कुमार एवं पुश्पक कुमार को घायल किया गया। उक्त देशी पिस्टल को कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा के द्वारा विकाश लाला से छीन लिया गया था जो उनके द्वारा थाना में प्रस्तुत किया गया।
छापामारी दल में ये थे शामिल
मनोहर करमाली पु०नि०-सह-थाना प्रभारी धनसार थाना, पु०अनि० संतोष कुमार महतो,
पु०अ०नि० विकाश कुमार, पु0अ0नि0 पनव कुमार रवि, म०पु०अ०नि० ललिता कुमारी सोरेन
स०अ०नि० चंद्रपित सिंह तथा सशस्त्र बल के आरक्षी।




