प्रो. मधुलिका गुप्ता को मिला रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के इंटरनेशनल वूमेन्स डे विशेष संग्रह में स्थान आइआइटी-आइएसएम के केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं मधुलिका

Advertisements

प्रो. मधुलिका गुप्ता को मिला रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री के इंटरनेशनल वूमेन्स डे विशेष संग्रह में स्थान

आइआइटी-आइएसएम के केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं मधुलिका

डीजे न्यूज, धनबाद:  आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी विभाग की सहायक प्रोफेसर प्रो. मधुलिका गुप्ता को रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री (आरएससी) द्वारा इंटरनेशनल वूमेन्स डे के अवसर पर जारी मटेरियल्स पोर्टफोलियो जर्नल्स के विशेष संग्रह में स्थान दिया गया है। इस विशेष संग्रह में वर्ष 2025 में प्रकाशित उन शोध कार्यों को शामिल किया गया है, जिनका नेतृत्व महिला वैज्ञानिकों ने किया है और जिनका वैज्ञानिक जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

प्रो. गुप्ता को यह सम्मान उनके शोध पत्र “इन सिलिको डिजाइन एंड एक्सपेरिमेंटल वैलिडेशन ऑफ ए हाई-एंट्रॉपी पेरोव्स्काइट ऑक्साइड फॉर एसओएफसी कैथोड्स” के लिए मिला है, जो वर्ष 2025 में जर्नल ऑफ़ मटेरियल्स केमिस्ट्री A में प्रकाशित हुआ था। इस शोध में जे. काला, वी. धोंगड़े, एस. घोष, एम. गुप्ता, एस. बसु, बी. कुमार और एम. ए. हैदर सह-लेखक रहे हैं।

यह शोध सॉलिड ऑक्साइड फ्यूल सेल (SOFC) के कैथोड के लिए उच्च-एंट्रॉपी पेरोव्स्काइट ऑक्साइड सामग्री के डिजाइन और उसके प्रयोगात्मक सत्यापन पर आधारित है, जो स्वच्छ और अधिक कुशल ऊर्जा तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण मानी जाती है।

इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रो. मधुलिका गुप्ता ने कहा कि महिला वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किए गए प्रभावी शोध को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलना गर्व की बात है।

यह उपलब्धि आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में हो रहे शोध कार्यों की वैश्विक पहचान को भी दर्शाती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top