07 और 10 मार्च को बंद रहेगा सोनारडीह रेलवे फाटक

Advertisements

07 और 10 मार्च को बंद रहेगा सोनारडीह रेलवे फाटक

डीजे न्यूज, धनबाद: ट्रेनों की सुरक्षित एवं सुचारु आवाजाही से सम्बंधित कार्य हेतु सोनारडीह स्थित रेलवे फाटक संख्या-7/SPL./3T पर सड़क यातायात को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। यह कार्य 07 मार्च एवं 10 मार्च को किया जाना है। दोनों दिन रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक उक्त रेलवे फाटक से किसी भी प्रकार का सड़क आवागमन संभव नहीं होगा। यह जानकारी देते हुए रेल प्रशासन ने आम जनता, स्थानीय निवासियों, व्यवसायियों तथा वाहन चालकों से निर्धारित तिथि एवं समयावधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top