



आपसी रंजिश में बेहराकूदर में मारपीट, बम के धमाके से दहला इलाका

बम के अवशेष व बाइक बरामद, बरोरा थाना क्षेत्र का मामला
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बाघमारा पुलिस अनुमंडल के बरोरा थाना क्षेत्र अंर्तगत बेहराकूदर में गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने बम के धमाके कर दहशत फैला दिया। हालांकि बमबाजी की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। सूचना पाकर बरोरा थाना और सोनारडीह ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात की। पुलिस ने मौके से बम के अवशेष और एक वाहन बरामद किया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार से आवश्यक पूछताछ की।

पीड़ित प्रभाष सिंह ने बरोरा थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में शुभम सिंह, बंटी सिंह, कुणाल सिंह, तुषार सिंह, युवराज सिंह (सभी बेहराकूदर), नीरज पासवान (कोल डंप कॉलोनी)
के खिलाफ जान मारने की नीयत से बम फेंकने, नकद बीस हजार रुपये, सोने का चैन छीनने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा है कि
वह अपने परिजनों के साथ बजरंग बली मंदिर के पास बैठा हुआ था। तभी शुभम उक्त लोगों के साथ हरवे हथियार से लैस होकर वहां पहुंचा। शुभम अपने दोनों हाथ में बम लिए था, जिसे जान मारने की नीयत से मेरे उपर फेंक दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।





