वरिष्ठ समाजसेवी राजेश्वर पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Advertisements

वरिष्ठ समाजसेवी राजेश्वर पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डीजे न्यूज़, विष्णुगढ़,हजारीबाग :

विष्णुगढ़ प्रखंड के हेठली बोदरा गांव निवासी एवं सोशलिस्ट पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे राजेश्वर पाठक उर्फ बाबूलाल पाठक का 4 मार्च को प्रातः लगभग 3:30 बजे निधन हो गया। वे करीब 85 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्व. पाठक ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत सोशलिस्ट पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में की थी। उन्होंने लंबे समय तक वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सांसद रमणिका गुप्ता के साथ भी कार्य किया। बाद में वे ग्रामीण डाक सेवक के रूप में डाक विभाग से जुड़े और डाकघर चौथा में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2007 में वे सेवानिवृत्त हुए थे।

अपने पीछे वे पत्नी एवं चार पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। होली के पावन अवसर पर 4 मार्च को ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र रंजीत पाठक ने मुखाग्नि दी।

अंतिम दर्शन के दौरान विनोद सिंह, जिप सदस्य सह भाजपा बगोदर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, बगोदर सांसद प्रतिनिधि महेश मिश्रा, जिप सदस्य प्रतिनिधि माथुर मंडल, खेतको पंचायत के मुखिया शालिग्राम प्रसाद, बगोदर के पूर्व मुखिया शशिभूषण, पूर्व पंसस सुनील कुमार स्वर्णकार, सरिया के जिला परिषद सदस्य अनूप पांडे, विप्र समाज विष्णुगढ़ के अध्यक्ष रोहितानंद मिश्रा, गणेश पांडे, अलपिटो पंचायत के मुखिया विनोद रजक, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बगोदर प्रखंड अध्यक्ष उमेश महतो, कुंजलाल साहू, विश्वनाथ साह, समाजसेवी भारत गुप्ता, मुकेश यादव, उमेश यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं, विष्णुगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र दुबे सहित बगोदर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों और पत्रकारों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top