बाहा बोंगा पूजा के मौके पर नृत्य व गीत प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisements

बाहा बोंगा पूजा के मौके पर नृत्य व गीत प्रतियोगिता का आयोजन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): धोखरा गांव में सरहुल (बाहा बोंगा पूजा) के मौके पर संथाली नृत्य गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गांव के नायकी हड़ाम द्वारा जाहेर थान में पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा की गई ।प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न गांव के करीब डेढ़ दर्जन नृत्य दलों ने भाग लिया। नृत्य दलों के कलाकारों ने बारी-बारी से आकर्षक संथाली नृत्य व गीत प्रस्तुत किया। लोगों ने कार्यक्रम की काफी सराहना किया। बेहतर नृत्य व गीत प्रस्तुत करने वाले सिंहरायडीह की टीम को प्रथम तथा मुगमा के गोपीनाथपुर एवं उकमा की नृत्य टीम को क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर विशु सोरेन, आनंद सोरेन, भैरव, जॉर्डन सोरेन, मंगल सोरेन, पवन सोरेन, रमेश सोरेन, वीरेंद्र, दीपक, अशोक, शरद हेंब्रम समेत सैकड़ो लोग थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top