विधायक चंद्रदेव ने किया स्मार्ट लाइब्रेरी निर्माण कार्य का शिलान्यास

Advertisements

विधायक चंद्रदेव ने किया स्मार्ट लाइब्रेरी निर्माण कार्य का शिलान्यास

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बीबीएम इंटर कॉलेज में गुरुवार को स्मार्ट लाइब्रेरी निर्माण कार्य का शिलान्यास सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो एवं कॉलेज के सचिव पूर्व विधायक आनंद महतो ने किया। उक्त कार्य डीएमएफटी फंड से 98 लाख 89 हजार की लागत से किया जाना है। विधायक ने कहा की स्मार्ट लाइब्रेरी के निर्माण हो जाने से कॉलेज के छात्र-छात्राओं को काफी लाभ होगा। मौके पर बीबीएम इंटर कॉलेज विकास समिति के सचिव गणेश महतो, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, संतोष रवानी, प्राचार्य डॉक्टर राकेश कुमार महतो, कृष्णा दा , रोहित महतो आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top