



बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खान पहुंचे धनबाद

सिंह मेंशन में आयोजित होली मिलन समारोह में की शिरकत, मेयर संजीव सिंह को शुभकामनाएं दी
डीजे न्यूज, धनबाद: बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खान सोमवार को धनबाद. पहुंचे। उन्होंने सिंह मेंशन में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह से मुलाकात की और चुनाव में जीत की बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास जीतना बड़ी जिम्मेदारी है और उन्हें उम्मीद है कि संजीव सिंह धनबाद के विकास को नई दिशा देंगे।
इस अवसर पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ मौजूद रही।
मेयर संजीव सिंह ने मंत्री जामा खान के आगमन पर उनका आभार जताते हुए कहा कि यह उनके लिए सम्मान की बात है कि विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि धनबाद आकर शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे धनबाद की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।




