


नारायणपुर मोड़ पर ट्रैक्टर–ओमनी की टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : गिरिडीह-डुमरी मुख्य पथ स्थित नारायणपुर मोड़ के समीप मंगलवार को ट्रैक्टर और मारुति ओमनी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ओमनी वाहन में सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पैर में गंभीर चोट आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन नारायणपुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक संतुलन बिगड़ने से टक्कर हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों, पुलिसकर्मियों एवं राहगीरों की मदद से घायल व्यक्ति को वाहन से बाहर निकालकर आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और मारुति ओमनी को अपने कब्जे में ले लिया है।
बता दें कि नारायणपुर मोड़ पर सोमवार को हाट लगता है, इस कारण भीड़ बढ़ जाती है।




